फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीआईपी जिले को 12वीं के परीक्षा परिणाम में झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) द्वारा घोषित 12वीं के परिणाम में वीआईपी जिले का निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। पास प्रतिशत के मामले में जहां जिला 16वें नंबर पर रहा है। वहीं बोर्ड द्वारा घोषित मेरिट सूूची में एक भी विद्यार्थी अपनी जगह नहीं बना पाया है। इससे शिक्षकों की पढ़ाने के तरीके पर सवाल उठ रहे हैं। दूसरी तरफ शिक्षा विभाग इस मामले को गंभीरता से ले रहा है। विभाग ने सभी स्कूलों के परिणाम की समीक्षा करने का फैसला लिया है। अधिकारियों का कहना है कि जिन भी शिक्षकों का परिणाम मानकों के अनुरूप नहीं होगा, उन पर विभाग कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

पीएसईबी द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की परीक्षा में जिले के 7951 विद्यार्थी अपीयर हुए थे, जिनमें से 7700 ने परीक्षा पास की है। जिले का पास प्रतिशत 96.84 रहा है, लेकिन मेरिट में भी एक भी विद्यार्थी का नाम नहीं आया है। पास प्रतिशत के मामले में कई पड़ोसी जिले आगे निकल गए हैं। जिस जिले से शिक्षा विभाग अपने सारे प्रोजेक्ट शुरू करता है। सारे राज्य के शिक्षक उसे फॉलो करते हैं। परीक्षा परिणाम में इस तरह के प्रदर्शन से शिक्षा विभाग की योजनाओं को भी ठेस लगी है। यह पहली बार नहीं हुआ है। ऐसा पहले भी होता आया है लेकिन उस समय राहत की बात यह होती थी कि मेरिट में तीन से चार विद्यार्थी अपनी जगह बनाने में कामयाब रहते थे। हालांकि हर बार शहरी इलाके के विद्यार्थी परिणाम में फिसड्डी रहते थे।
अधिकतर शिक्षक वीआईपी, परिणाम फिसड्डी होने पर भी कार्रवाई नहीं
मोहाली पंजाब के वीआईपी जिलों में शुमार है। यहां के अधिकतर स्कूलों में शिक्षक भी वीआईपी है क्योंकि उच्च अधिकारियों के पारिवारिक सदस्य और रिश्तेदार ही स्कूलों में तैनात है। इस बात को शिक्षा विभाग से लेकर मंत्री तक मानते हैं। शिक्षा विभाग हर बार दावा करता है कि खराब परिणाम देने वाले शिक्षकों पर उच्च स्तरीय कार्रवाई की जाएगी लेकिन विभाग चाहकर भी कुछ नहीं कर पाता है। साथ ही यह शिक्षक आराम से अपनी नौकरी चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें