फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल फोन स्नैच करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मोटरसाइकिल पर शहर में मोबाइल झपटमारी और बाद में इसे औने-पौने दाम पर बेचकर वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से आठ मोबाइल भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पकड़े गए झपटमारों की पहचान लुधियाना निवासी इकबाल सिंह, सोहाना के रहने वाले सबन खान के रूप में हुई है। इनकी निशानदेही पर अनूप और दुकानदार दयानंद मंडल को गिरफ्तार किया है। सभी को जिला अदालत में पेश किया गया तो जज ने उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले की पुष्टि फेज-8 थाना प्रभारी अजितेश कौशल ने की है।
ऐसे पकड़ में आए आरोपी
मामले के बारे में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी एएसआई जीवन सिंह ने बताया कि अनिल कुमार ने बुधवार को पुलिस को शिकायत दी कि मंगलवार को फेज-8 में घूम रहा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने उसका मोबाइल झपट लिया। शिकायत के बाद पुलिस ने सभी जगहों पर नाकाबंदी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने कुंभड़ा में दो युवकों को रोककर तलाशी ली तो इनके कब्जे से झपटे गए दो मोबाइल बरामद हुए। इनमें से एक मोबाइल फोन अनिल का था। इसके बाद पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो इनकी निशानदेही पर एक अन्य साथी अनूप को काबू किया। अनूप के पास से पुलिस को एक और मोबाइल बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने जांच के आधार पर मटौर में दुकान चलाने वाले दुकानदार दयानंद को काबू करके उसके पास से पांच मोबाइल बरामद कर लिए। पुलिस ने चारों आरोपियों के पास से आठ मोबाइल बरामद किए जो विभिन्न जगहों से झपटे थे।
विज्ञापन

झपटे हुए मोबाइल ओने-पौने दामों में खरीदता था दयानंद
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इकबाल और सबन दोनों ही पिछले कुछ समय से मोबाइल झपटने का काम रहे थे। वहीं झपटे मोबाइल फोन वे अनूप को दे देते थे। वह इन मोबाइल को दुकानदार दयानंद अनूप से 3 से साढ़े 4 हजार रुपये में खरीदता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें