फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गुरुद्वारा साहिब में शादी के दौरान पर्स लेकर भागा नाबालिग, सेवादार ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे कहीं भी सरेआम वारदात को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार को फेज-4 के गुरुद्वारा श्री कलगीधर सिंह सभा में एक विवाह को लेकर लावां चल रही थी। इस दौरान एक 12-13 साल का नाबालिग दुल्हन की मां का बैग लेकर भाग गया। इसमें नकदी और आभूषण रखे हुए थे।
विज्ञापन

जब दुल्हन की मां चिल्लाई तो गुरुद्वारा साहिब के सेवादार ने बाहर जा रहे नाबालिग को पकड़ लिया। बाद में मौके पर पुलिस को बुलाया गया और बच्चे को पुलिस को सौंप दिया गया। फेज-4 के पूर्व पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में एक परिवार की बेटी की सिख रीति रिवाज से विवाह कार्य चल रहा था। इसी दौरान एक नाबालिग कोट-पेंट पहनकर पहुंचा। समारोह के दौरान जब दुल्हन की मां जोड़े को आशीर्वाद देने आई तो उसने अपना पर्स वहीं छोड़ दिया, जिसे बच्चा उठाकर बाहर जाने लगा। दुल्हन की मां ने उसे देखा तो शोर मचा दिया। महिला के शोर मचाने पर गुरुद्वारा साहिब के गेट पर तैनात सेवादार ने तुरंत डंडे से रास्ता रोका तो वह पर्स गिराकर भाग गया, जिसे बाद में लोगों की मदद से पकड़ लिया गया। मौके पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद नाबालिग को पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें