फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मिनिस्ट्रियल कर्मियों की बढ़ी हड़ताल, 11 तक नहीं करेंगे काम

Wed, 06 Dec 2023 06:24 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
खजाना दफ्तर के बाहर आज देंगे पहरा, कोई भी सरकारी ग्रांट नहीं होने दी जाएगी रिलीजकल विधायक का घेरा जाएगा दफ्तर, एजुकेशन बोर्ड से विधायक ऑफिस तक निकाली जाएगी स्कूटर रैली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन (पीएसएमएसयू) की हड़ताल अब 11 दिसंबर तक जारी रहेगी। यह फैसला पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन के राज्य प्रधान अमरीक संधू ने बुधवार को हुई बैठक के बाद लिया है।
जिला प्रधान नववरिंदर सिंह नवी ने बताया कि मीटिंग में यह फैसला लिया है कि सात दिसंबर को यूनियन के सदस्य सेक्टर-76 स्थित खजाना दफ्तर के बाहर पहरा देंगे और सरकार की कोई भी ग्रांट रिलीज नहीं होने दी जाएगी। वहीं, आठ दिसंबर को पूरे पंजाब में विधायकों के दफ्तर का घेराव किया जाएगा। इसके तहत मोहाली यूनियन के सदस्य विधायक कुलवंत सिंह के सेक्टर-79 स्थित दफ्तर का घेराव करेंगे और एजुकेशन बोर्ड से विधायक दफ्तर तक स्कूटर रैली निकालकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार को पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन की वित्त मंत्री से मीटिंग हुई थी, लेकिन मीटिंग में उनकी एक भी मांग को नहीं माना गया। इस कारण यूनियन के सदस्य मीटिंग बीच में ही छोड़कर बाहर आ गए थे। हालांकि यूनियन सदस्यों को हड़ताल खत्म करने और 10 दिनों के अंदर मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की बात कही थी, लेकिन यूनियन सदस्यों ने यह बात नहीं मानी और बुधवार को राज्य स्तरीय बैठक का फैसला लिया। इसके बाद हुई बैठक में जहां 11 दिसंबर तक हड़ताल को बढ़ा दिया है, वहीं, खजाना दफ्तर घेरने का अहम फैसला भी लिया है।
सरकार को करोड़ों के राजस्व का हो रहा नुकसान

बता दें कि आठ नवंबर से यह हड़ताल जारी है। इससे 43 विभागों का काम प्रभावित हो रहा है। इनमें डीसी कार्यालय, ट्रांसपोर्ट विभाग, उद्योग, जन स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, खजाना कार्यालय, शिक्षा विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, भवन व सड़क विभाग, सिंचाई विभाग के अलावा कई मिनिस्ट्रियल कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। सरकार को करोड़ों के राजस्व का नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। काम पूरी तरह ठप होने के कारण लोग परेशान हैं। सबसे ज्यादा रजिस्ट्री करवाने आने वाले लोग परेशान हैं। उन्होंने रजिस्ट्री के कारण ऑनलाइन डेट ले रखी है, लेकिन हड़ताल के कारण रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें