फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मानसिक बीमार नाबालिग लड़की ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डेराबस्सी। निकटवर्ती गांव फतहपुर बेहरा में एक नाबालिग लड़की की ओर से आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका की पहचान गांव फतहपुर बेहड़ा निवासी कोमलप्रीत कौर (17) के रूप में हुई है।
मामले की जांच कर रहे एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि उन्हें गांव फतेहपुर बेहरा से फोन आया कि गांव में एक लड़की ने आत्महत्या कर ली है। वे मौके पर गए तो कमरे की दीवार पर बच्ची का शव पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल डेराबस्सी पहुंचाया।पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पांच-छह साल पहले लड़की के पिता सुरेश कुमार घर छोड़कर चले गये थे। तब से कोमलप्रीत कौर और उसकी मां घर में रहते थे। लड़की की मां घर से बाहर देहात में काम करने जाती थी। जिसके बाद लड़की घर पर अकेली रहती थी। बताया गया कि वह मानसिक रूप से बीमार थी। उसने कमरे की छत के गाडर में चुन्नी फंसाकर फांसी लगा ली। इस मामले में पुलिस ने मां के बयान के आधार पर धारा 194 बीएनएस के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें