मोहाली। फेज-7 में काम करते समय एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा रविवार देर शाम हुआ। मृतक व्यक्ति की पहचान 27 वर्षीय प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। प्रदीप वह बिजली ग्रिड में काम करता था। रोजाना की तरह शाम को काम से घर लौटा था। वह अपने घर पर बिजली का कोई काम कर रहा था। उसी दौरान उसे करंट लगा और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। तेज करंट लगने से उसका मुंह नीला पड़ गया। परिवार वाले तुरंत उसे सिविल अस्पताल फेज-6 ले गए जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है।