फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डंपिंग ग्राउंड में गिराया जा रहा मेडिकल वेस्ट, इन्फेक्शन फैलने का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जीरकपुर। बिशनपुरा के डंपिंग ग्राउंड में नियमों को ताक पर रखकर कूड़े के साथ-साथ मेडिकल वेस्ट भी फेंका जा रहा है। नगर परिषद के अधिकारियों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। बिशनपुरा गांव निवासी प्रदीप कुमार, संदीप सिंह, जतिंदर सिंह, राम शरण, नरिंदर कुमार, अभय यादव, मनीषा, रोमा व अन्य ने बताया कि डंपिंग ग्राउंड में गिराए इंजेक्शन और मेडिकल वेस्ट से इन्फेक्शन का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि नशेड़ी किस्म के लोग इन सिरिंज का इस्तेमाल नशा करने के लिए करते है। यह भी जांच का विषय है कि डंपिंग ग्राउंड में इतनी बड़ी मात्रा में मेडिकल वेस्ट कहां से आ रहा है? लोगों ने नगर परिषद के अधिकारियों से मांग की है कि डंपिंग ग्राउंड में एक सुपरवाइजर नियुक्त किया जाना चाहिए, जो इस बात का ध्यान रखें कि कूड़े के साथ डंपिंग ग्राउंड में मेडिकल वेस्ट न डाला जाए। दूसरी तरफ डंपिंग ग्राउंड के मुख्य गेट के साथ वाली दीवार जो काफी समय से टूटी है, अभी तक नहीं बनाई गई है। इस कारण डंपिंग ग्राउंड का कूड़ा बाहर वाली सड़क की तरफ फैल गया है। दीवार न होने के कारण आवारा पशु डंपिंग ग्राउंड में घुस जाते हैं। लोगों का कहना है कि जहां नगर परिषद ने डंपिंग ग्राउंड को साफ करने का ठेका करोड़ों रुपये में एक निजी कंपनी को दे रखा है, वहीं दूसरी तरफ डंपिंग ग्राउंड के मुख्य गेट के साथ की दीवार को अभी तक नहीं बनाया है। इस कारण यह कूड़ा सड़क पर फैल जाता है। इस कारण जहां इस क्षेत्र में बदबू फैलती है, वहीं यहां से गुजरने वाले राहगीरों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन





इस्तेमाल किए इंजेक्शन और पट्टियों को डंप ग्राउंड में नहीं फेंका जा सकता। यह सरासर गलत है। किसी ने भी ऐसा किया है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा और इस बारे में सेनेटरी इंस्पेक्टर से रिपोर्ट मांगी जाएगी। इसके अलावा दीवार बनाने का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा, अगर कोई रुकावट है तो उसे भी जल्द दूर किया जाएगा। - परविंदर सिंह भट्टी, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें