मोहाली के फेज-9 स्थित इनडोर स्टेडियम में सुबह बच्चों को दिए नाश्ते में छिपकली गिर गई। इसे खाने के कुछ देर बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। अभी 48 बच्चों को फेज-6 स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
यह भी पढ़ें: अगले जनम मोहे बिटिया न कीजो: बेटे की चाह में दरिंदा बना पिता, मासूम पर ढाए ऐसे जुल्म...जान ही देनी पड़ी
मौके से मिली जानकारी के अनुसार फेज-9 स्थित स्टेडियम में बच्चों को सुबह के समय नाश्ता दिया जा रहा था। इस दौरान एक बच्चे ने खाने के पतीले में छिपकली पड़ी देखकर शोर मचाया। खाने में छिपकली होने का पता चलते ही मौके पर मौजूद शिक्षक घबरा गए। वहीं कई बच्चों को मौके पर ही उल्टियां आने लगीं। इस पर उन्होंने आननफानन बच्चों को सिविल अस्पताल ले जाने का प्रबंध किया। सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉ. राजबीर सिंह ने बताया कि अस्पताल में आने के बाद सभी की हालत स्थिर है। यहां पर किसी को भी उल्टी तक नहीं आई है।
छिपकली खाने में आ भी जाए तो घबराने की जरूरत नहीं
डॉ. राजबीर ने बताया कि घरों में पाई जाने वाली छिपकली जहरीली नहीं होती है। दलिया में छिपकली गिरने का पता चलते ही बच्चों को घबराहट के कारण उल्टियां होने लगी थीं। यह एक डर था लेकिन घबराने वाली कोई बात नहीं है क्योंकि छिपकली खुद जहरीली नहीं होती है। वैसे अगर छिपकली के शरीर से कोई जहरीला जीव-जंतु गुजरा हो तो थोड़ी उल्टी आ सकती है।