मोहाली। आय से अधिक संपत्ति के मामले में पेशी के लिए शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया शनिवार को मोहाली अदालत पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पार्टी प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर और उनके वकील डीएस सोबती भी मौजूद रहे। सुनवाई के बाद अदालत ने मामले की अगली तारीख 18 अप्रैल तय की है। अदालत परिसर में पत्रकारों से बातचीत में मजीठिया ने पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि पंजाब में आए दिन गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं। अमृतसर में एक पार्षद पर हुई फायरिंग का जिक्र कर उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को पहले सुरक्षा दी गई थी, उस पर हमला होना सरकार की लापरवाही को दर्शाता है। मजीठिया ने सिद्धू मूसेवाला के मामले का हवाला देकर कहा कि उनकी सुरक्षा हटाए जाने के बाद ही उन पर हमला हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने उस मामले में भी गंभीर लापरवाही बरती। बजट सत्र को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधाा। पंजाब पर करीब चार लाख करोड़ रुपये का कर्ज है।