मोहाली। हाईकोर्ट से नियमित जमानत याचिका मिलने के बाद जिला अदालत में कांग्रेस के समय में एनडीपीएस के दर्ज हुए केस में सोमवार को बिक्रम सिंह मजीठिया अदालत में पेश हुए। इस दौरान उनके वकील ने कहा कि अभी मामले में चार्जशीट पेश नहीं हुई है। वहीं, सरकारी वकील ने तर्क रखे कि उन्होंने पद का दुरुपयोग किया था। इस मामले में अब अगली सुनवाई 29 जनवरी को होगी।
विज्ञापन
अदालत में पेशी के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि एसवाईएल का मुद्दा संवेदनशील है और मुख्यमंत्री इस पर गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपना रहे हैं। पंजाब का पानी हरियाणा को देने की साजिश रची जा रही है और इससे लोगों का ध्यान भटकाने के लिए डिबेट की बात की जा रही है, लेकिन अकाली दल गांवों में जाकर लोगों को इस संबंधी जागरूक करेगा।