फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: टॉय पिस्टल दिखा ढाबा मालिक से पांच हजार रुपये लूटे

Tue, 02 Jan 2024 07:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
गन प्वाइंट पर लूटपाट की पहली एफआईआर सिटी कुराली थाने में दर्जवारदात के चंद घंटे बाद दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी, आरोपियों से लूटे हुए पांच हजार भी बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कुराली। कुराली बाईपास पर पंजाब विरसा ढाबे के मालिक को टॉय पिस्टल व किरच की नोंक पर बंधक बना उससे पांच हजार रुपये लूटकर तीन व्यक्ति फरार हो गए। हालांकि सिटी कुराली पुलिस ने वारदात के चंद घंटों बाद ही दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा आरोपी फरार है। कुराली सिटी थाने में यह पहली एफआईआर दर्ज हुई है।
आरोपियों ने पंजाब विरसा ढाबा के मालिक ओंकार सिंह उर्फ गोगी (42) से पांच हजार लूटे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनिंदर सिंह उर्फ निंदी निवासी खुशी राम कॉलोनी कुराली व साहिल निवासी वार्ड नंबर-14 कुराली के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों से लूटे हुए पांच हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। इस वारदात में पंकज कुमार निवासी वाल्मीकि मोहल्ला कुराली फरार है, जिसकी तलाश जारी है। आरोपियों पर हथियार की नोक पर लूटपाट करने व षड़यंत्र रचने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


ढाबा मालिक ओंकार सिंह उर्फ गोगी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका ढाबा 24 घंटे खुला रहता है। आरोपी कुराली के ही हैं और पहले दो से तीन बार वह उसके ढाबे पर खाना खाकर गए हैं। 31 दिसंबर को नए साल के दिन रात करीब 11 बजे धुंध पड़ने लगी। वह ढाबे के बाहर गाड़ियों को साइड पर करवा रहा था। इसी दौरान तीनों युवक कार में आए। एक के हाथ में पिस्टल नुमा हथियार, तलवार व किरच थी। उन्होंने आते ही पिस्टल के बल पर उसे बंधक बना लिया और दूसरे ने किरच गर्दन पर लगा दी। तीसरे युवक ने उसकी जेब में पड़े पांच हजार रुपये निकाल लिए। तीनों उसे जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। उसने पुलिस कंट्रोलरूम पर इसकी सूचना दी। उसके बयान दर्ज करने के बाद सिटी कुराली पुलिस ने दो आरोपियों को सुबह तीन बजे गिरफ्तार कर लिया। उसे थाने में शिनाख्त के लिए बुलाया गया। आरोपियों से पांच हजार रुपये भी रिकवर हुए हैं। पुलिस ने उसे बताया कि जिस पिस्टल से उसे डराया गया था वह टॉय पिस्टल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें