सेक्टर-68 में सोमवार शाम लुटेरों ने युवक से कार छीनकर पूरे इलाके में दहशत मचा दी। सेक्टर-69 निवासी दुष्यंत की शिकायत पर थाना फेज-8 की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, दुष्यंत (19) सेक्टर-69 का रहने वाला है। वह अपनी आई-20 कार से सेक्टर-68 स्थित फ्रेश मार्ट में गए थे। दुष्यंत ने बताया कि इस बीच दो युवक वहां पर आए। वह कार में बैठने ही लगे थे कि तभी युवकों ने उसे जोर से धक्का दिया। साथ ही जबरदस्ती उसकी कार में बैठ गए।
हालांकि, वह भी कार की पिछली सीट पर बैठने में कामयाब रहा। इस दौरान उसने लुटेरों से कार छोड़ देने के लिए कहा। साथ ही उन्हें पैसे, मोबाइल फोन देने का आफर किए। लेकिन वह नहीं माने। लुटेरे तेजी कार को दौड़ाते हुए गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना की साइड पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने उसे सड़क पर फेंक दिया। इसके बाद वह गाड़ी लेकर बलौंगी की साइड निकल गए। हालांकि, वह लुटेरों को जानता था। वहीं, घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने पीड़ित के घर जाकर बयान दर्ज किए है। जिक्रयोग है कि शहर में इस तरह एक के बाद एक हो रहीं वारदात ने पुलिस को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है कि स्नैचिंग रोकने के लिए क्या रणनीति अपनाई जाए।