मोहाली के विभिन्न पार्कों में खेलने आने वाले बच्चों को अब परेशानी नहीं आएगी। वे पार्कों में एक समय में अठारह से अधिक गेम्स का आनंद उठा पाएंगे। बच्चों की सुविधा के लिए गमाडा ने शहर के विभिन्न पार्कों में मल्टी प्ले सिस्टम लगाने का फैसला लिया है।
इसके अलावा नए सेक्टरों के पार्कों का पूरी तरह सौंदर्यीकरण किया जाएगा। अगर सबकुछ सही रहा तो इसी महीने के आखिरी तक काम शुरू हो जाएगा। वहीं, गमाडा का पूरा फोकस इलाके में सुविधाओं को विकसित करने से है। जानकारी के मुताबिक शहर में पांच सौ से अधिक पार्क में हैं। जिनमें से कुछ पार्कों में मल्टी प्ले सिस्टम की सुविधा गमाडा द्वारा पहले ही मुहैया करवाई जा रही है।
जबकि रहते हुए पार्कों में यह काम किया जाना है। इस काम पर तकरीबन 150 लाख रुपये की लागत आने की उम्मीद है। गमाडा अधिकारियों के मुताबिक यह सारा काम तीन महीनों में पूरा किया जाएगा। इसके लिए कंपनियों से टाईअप किया जा चुका है। इसी महीने यह सारी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जो कंपनी गमाडा की शर्तों पर उतरेगी उसे यह काम अलॉट कर दिया जाएगा। वहीं, जानकारों की मानें तो मल्टी प्ले सिस्टम बच्चों को ध्यान में रखकर तैयार किए जाते हैं। इसमें बच्चों को चोट लगने का रिस्क काफी कम रहता है।
सर्वे का काम पूरा, अन्य काम भी होंगे जल्दी
शहर के विभिन्न पार्कों में कौन से काम किए जाने हैं। इस संबंधी गमाडा की टीम ने पूरे इलाके का सर्वे किया है। उक्त रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई जानी है। जिसके तहत जिन पार्कों में बरसातों में पानी भर जाता है। वहां पर मिट्टी डालकर लेवलिंग का काम किया जाएगा। इसके अलावा हार्टिकल्चर व अन्य सिविल वर्क भी पूरे किए जाएंगे।
लाइब्रेरी बनाने का काम शुरू
इससे पहले गमाडा ने विभिन्न पार्को में लाइब्रेरी बनाने का काम शुरू कर दिया है। पहले चरण में शहर के पांच प्रमुख पार्कों में लाइब्रेरी विकसित की जाएगी। जिसके बाद आगे की प्रक्रिया संपन्न होगी। लाइब्रेरी शहर के प्रमुख पार्को में विकसित की जा रही है। यह काम भी एक प्राइवेट कंपनी द्वारा किया जा रहा है।