फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: घर पर कब्जा करने की नियत से तोड़े ताले, गहने व अन्य सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव सैनी माजरा के एक घर पर कब्जा करने और घर से सोने के गहने और अन्य कीमती सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता हरविंदर कौर निवासी गांव धनास चंडीगढ़ की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसके भाई परमिंदर सिंह की अगस्त 2024 में मौत हो गई थी। भाई की मौत के बाद उसके माता-पिता की देखभाल करने वाला कोई नहीं था। इस कारण वह अपने मां-बाप को अपने साथ धनास ले गई। अपने मां-बाप को ले जाते समय घर पर ताले लगाए थे। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए ताकि गांव सैनी माजरा स्थित घर की देखरेख कर सके।
विज्ञापन

हरविंदर कौर के अनुसार कुछ दिन पहले उसकी चाची हरजिंदर कौर, लड़के जगदीप सिंह और उसकी पत्नी जसविंदर कौर अन्य दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ गांव सैनी माजरा वाले घर में दाखिल हुए। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए। 17 मई को वह और उसका पति गुरप्रीत सिंह अपने घर पहुंचे तो उनके दरवाजों पर लगे ताले तोड़कर अन्य ताले लगाए हुए थे। मकान के अंदर गए तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने कहा कि घर से उसकी मां के सोने के गहने, उसके भाई की सोने की अंगूठी और सोने का कड़ा गायब था। इसके अलावा अन्य घरेलू सामान भी गायब था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसके घर पर कब्जा करने की कोशिश की गई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में हरजिंदर कौर, जगदीप सिंह, जसविंदर कौर व अन्य दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें