फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सरकारी काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नगर परिषद जीरकपुर की एनफोर्समेंट विंग की टीम ने 28 मई को सिगमा सिटी चौक लोहगढ़ में अवैध कब्जे छुड़वाने की कार्रवाई की गई थी। वहां के कुछ लोगों ने टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया था और सरकारी काम में बाधा डालने की कोशिश भी की थी। ऐसे लोगों पर कार्रवाई के लिए शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

इंफोर्समेंट विंग के इंस्पेक्टर परविंदरजीत सिंह ने एक शिकायत नगर परिषद जीरकपुर के कार्यकारी अधिकारी को दी है। बताया कि सिगमा सिटी चौक लोहगढ़ में अवैध कब्जे हटाने के दौरान कुछ लोगों ने इंफोर्समेंट टीम के साथ गाली गलौज, हाथापाई और दुर्व्यवहार किया था। उन्होंने सरकारी काम में बाधा डाली जो कि कानूनन अपराध है। इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में अतिक्रमण हटाने का काम सुचारू रूप से किया जा सके। नगर परिषद जीरकपुर के कार्यकारी अधिकारी जगजीत सिंह जज ने शिकायत को थाना जीरकपुर के प्रभारी के पास कार्रवाई करने के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें