फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के हत्यारोपी युवक को उम्रकैद, झगड़ा होने पर मारा था

Fri, 20 May 2016 09:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : demo pics
विज्ञापन
मोहाली जिला अदालत ने एक नौजवान की हत्या के मामले में रवि निवासी सेक्टर-56 को दोषी ठहराते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई है। साथ ही तीस हजार रुपये जुर्माना लगाया हौ। जबकि इस मामले के दूसरे आरोपी को पहले ही सजा हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक सात जून 2014 को गांव मेहाली के नजदीक फेज-1 स्थित पार्क में प्रदीप 18 निवासी गांव मोहाली की उसके दोस्तों ने ही हत्या कर दी थी। छह जून की रात प्रदीप के पड़ोसी सूरज के पास रवि व राजू आए थे। उसी रात को इकट्ठे बैठकर उन्होंने प्रदीप व अन्य लोगों संग ड्रिंक की थी। इसी बीच किसी बात को लेकर प्रदीप से उनका झगड़ा हो गया था। रात को किसी तरह उन्हें शांत किया गया था। लेकिन अगले दिन प्रदीप को पार्क में अकेला देखकर पार्क में बुलाया। उस समय प्रदीप के अलावा रवि, राजू व सूरज वहां पर थे। उनकी दोबारा बहस हो गई। राजू ने चाकू से प्रदीप पर हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदीप को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें