फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पटाखों की अवैध दुकानों के विरोध में उतरे लाइसेंसधारक जिला प्रशासन ने 14 लोगों को ही जारी किए हैं लाइसेंस

Tue, 29 Oct 2024 03:27 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोहाली। दिवाली के त्योहार पर पटाखों की बिक्री को लेकर जिला प्रशासन ने 14 के करीब अलग-अलग धारकों को लाइसेंस जारी किए हैं। फेज 8 में स्थित साइट पर अन्य लोगों द्वारा कब्जा कर टेंट लगा दिया गया है जिनके पास लाइसेंस नहीं है।
विज्ञापन

इस संबंध में कानून से लाइसेंस प्राप्त करने वाले रविंदरपाल सिंह, रोहित, किरणदीप कौर, दमनदीप सिंह, हरकमल पीत कौर, अमनदीप सिंह ने डिप्टी कमिश्नर मोहाली से नके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि रिपोर्ट में कहा गया है कि जिला प्रशासन ने पटाखों की बिक्री के लिए 14 लाइसेंस जारी किए गए हैं और इनके द्वारा सरकार को विभिन्न शुल्क जमा कर एनओसी भी ले ली गई है। उन्होंने बताया कि जब वे आवंटित स्थान पर पटाखों की बिक्री के लिए अपना टेंट लगाने गये तो उक्त स्थान पर पहले से ही कई टेंट लगे हुए थे। . उन्होंने लिखा है कि इस स्थान पर कब्जाधारियों द्वारा उन्हें टेंट लगाने से रोका गया और उनके साथ गाली-गलौज व झगड़ा किया गया। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर, मोहाली से मांग की है कि आवंटित जगह पर लाइसेंस धारकों के 14 टेंट लगाए जाएं और वहां पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही गुंडा तत्वों और सिफारिशी लोगों के टेंट तत्काल हटाए जाएं।इस संबंध में संपर्क करने पर डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है और इस संबंध में संबंधित अधिकारी से मौके पर जांच करने के लिए भेजा गया है। अवैध तौर पर पटाखे बेचने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बिना लाइसेंस के किसी को भी पटाखे बेचने की इजाजत नहीं होगी और केवल लाइसेंस धारकों को ही पटाखे की दुकानें खोलने की इजाजत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें