फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बीमार और घायल पशुओं के इलाज के लिए जल्द बनेगी लालड़ू इंफर्मरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। अब जल्द ही बीमार और घायल पशुओं की देखभाल के लिए लालड़ू में इंफर्मरी का निर्माण किया जाएगा। साथ ही घायल पशुओं को उठाने और लाने, ले जाने के लिए एंबुलेंस कम लिफ्टिंग एंबुलेंस खरीदी जाएंगी। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) सोनम चौधरी ने सोसाइटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स (एसपीसीए), मोहाली की बैठक के दौरान दी है।
विज्ञापन

एसपीसीए की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए एडीसी चौधरी ने शहरी स्थानीय निकायों को अपने क्षेत्रों में लावारिस कुत्तों की आबादी को रोकने के लिए पशु जन्म नियंत्रण कार्यक्रम शुरू करने को कहा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम शुरू करने में देरी के लिए संबंधित अधिकारियों को कुत्तों के काटने के मामलों में वृद्धि के लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा। पशुपालन विभाग को आवारा कुत्तों को एंटी-रेबीज दवाई देने के लिए हर महीने एक एंटी-रेबीज कैंप की संख्या बढ़ाकर दो करने को कहा गया। लालड़ू (मगरा कैटल पाउंड) में बनने वाले इंफर्मरी का जायजा लेते हुए उन्होंने लालड़ू एमसी को निर्देश दिए कि बीमार और घायल पशुओं को रखने के लिए बाड़ों का निर्माण जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
उन्होंने कहा कि बाड़ों का निर्माण प्रजाति और आकार के अनुसार होना चाहिए। जिससे पशुओं को वहां रखने के दौरान असुविधा न हो। ईओ लालड़ू को इंफर्मरी के अधीन भूमि का टाइटल डीड एसपीसीए के नाम पर ट्रांसफर करने को भी कहा गया। ईओ लालड़ू गुरबख्श सिंह को बायोमास आधारित बिजली जनरेटर को पूरी क्षमता से चलाने के लिए मगरा कैटल पाउंड में स्लरी पिट्स की सफाई का काम भी करने को कहा गया। यह जनरेटर 10 केवी बिजली पैदा करता है।
विज्ञापन

इस बैठक में गमाडा के अधिकार क्षेत्र में आने वाले ईकोसिटी और एरोसिटी जैसे क्षेत्रों में पशु जन्म नियंत्रण अभियान शुरू करने के बारे में भी चर्चा की गई और इसके लिए आवास एवं शहरी विकास विभाग को पत्र लिखने का निर्णय लिया गया। बैठक में पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. शिवकांत गुप्ता, शहरी स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि और सोसायटी के गैर-सरकारी सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें