फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेडां वतन पंजाब दीयां-2022 कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब खेल विभाग द्वारा ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर खेडां वतन पंजाब दीयां-2022 करवाई जा रही है। इसके तहत मोहाली के जिला स्तरीय खेल 12 सितंबर को आधुनिक खेल स्टेडिरूम सेक्टर-78 से शुरू होंगे। इसका उद्घाटन कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान करेंगी।
विज्ञापन

डीएसओ गुरदीप कौर ने बताया कि खेलों का यह कार्यक्रम 22 सितंबर तक आयोजित होगा और इस दौरान कुल 22 खेलों में पुरुष व महिला खिलाड़ी 6 उम्र वर्गों में भाग लेंगे। बॉक्सिंग, वॉलीबाल, वेट लिफ्टिंग और पावर लिफ्टिंग के मुकाबले खेल स्टेडियम में होंगे। वहीं एरिना शेमरॉक स्कूल-69 में लॉन टेनिस, ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम-63 में हॉकी के मुकाबले होंगे। वहीं एथलेटिक्स, बेडमिंटन, फुटबाल, बास्केटबाल, टेबल टेनिस, कुश्ती, जूडो, खो-खो, कबड्डी, रोलर स्केटिंग, हैंडबाल, किक बॉक्सिंग, सॉफ्टबाल, गतका, हॉकी, नेटबॉल और तैराकी आदि के मुकाबले खेल स्टेडियम में होंगे। खेलों में भाग लेने वाले पुरुष व महिला खिलाड़ियों को 12 सितंबर को सुबह साढ़े 8 बजे रिपोर्ट करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें