फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ : मदद के बहाने लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकलवाने वाला शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
आरोपी निखिल ठाकुर। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
मोहाली। बैंक के एटीएम में पैसे निकलवाने के लिए आने वाले लोगों की मदद के बहाने उनके कार्ड बदलकर ठगने वाले एक शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लोगों से ठगे हुए पैसों से आलीशान जिंदगी जी रहा था। यहां तक कि वह कार से ही इलाके में निकलता था और बाजार में जमकर शॉपिंग करता था।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान निखिल ठाकुर निवासी थाना हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। फिलहाल वह मोहाली के गांव बलौंगी में रह रहा था। पुलिस ने उसके पास से एटीएम कार्ड के जरिये खरीदा सोने का एक लॉकेट, बीस हजार रुपये नकद, 12 एटीएम कार्ड और वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है। एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी पर थाना सिटी खरड़ में केस दर्ज किया गया है। पुलिस शातिर से पूछताछ कर रही है।
यह शातिर लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। इसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की साइबर सेल जुटी हुई थी। पुलिस ने पहले आरोपी की सीसीटीवी फुटेज हासिल की। इसके बाद उस इलाके का फोन कॉल डंप उठाया और जांच शुरू की। इसी पड़ताल में कुछ सुबूत मिलने पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। इस केस को हल करने में एसपी ट्रैफिक एवं साइबर क्राइम गुरजोत सिंह कलेर की अगुवाई वाली टीम जुटी हुई थी। लेकिन आरोपी जिस स्टाइल से आता था, कोई भी उस पर संदेह नहीं करता था। वह एटीएम में लोगों की मदद करने के बहाने वारदात को अंजाम देता था। आरोपी के खिलाफ कई जगह पर केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

खरड़ में कार्ड बदलकर की थी ठगी
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने 24 फरवरी को एसबीआई के एटीएम में मदद के बहाने से एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदल लिया था। इसके बाद उसी बैंक से पैसे निकालकर शॉपिंग की थी। पता चला है कि आरोपी इस काम में माहिर है। उस पर एटीएम चोरी करने व ठगी मारने के कई केस दर्ज हैं। वहीं, पुलिस आरोपी से बरामद हुए एटीएम कार्ड के मालिकों की भी पड़ताल में जुटी हुई है।
एटीएम से पैसे निकालने से पहले रखें यह ध्यान
पुलिस ने लोगों को हिदायत दी है जिन एटीएम में सुरक्षा गार्ड आदि नहीं होते हैं, वहां पर हमेशा ही पैसे निकलवाने से बचें। एटीएम कार्ड जब मशीन में डालते हैं तो वेलकम संदेश आता है। इसके बाद अपनी जानकारी उसमें भरें। पैसे निकलने के बाद तुरंत आपके मोबाइल पर मैसेज आता है। एटीएम में किसी भी अजनबी से मदद न लें। वहीं, एटीएम मशीन को अच्छी तरह चेक करें। पासवर्ड भी छिपाकर भरें। कोई भी परेशानी आने पर एटीएम में दर्शाए गए हेल्पलाइन नंबर पर फोन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें