फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कल पीयूष मिश्रा के साथ लें... आरंभ है प्रचंड का आनंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। अब आप संगीत की तेज स्वर लहरियों और रंग बिरंगी लाइटों के बीच प्रसिद्ध गायक और लेखक पीयूष मिश्रा का कार्यक्रम आरंभ है प्रचंड.. बोल मस्तकों के झुंड सुनेंगे। जी हां, पीयूष मिश्रा अब उड़नखटोला इंडिया टूर के दौरान अपनी टीम के साथ सात मार्च को मोहाली के न्यू चंडीगढ़ के वर्ल्ड स्ट्रीट डाउनटाउन ओमेक्स में प्रस्तुति देंगे। इस इवेंट का मीडिया पार्टनर अमर उजाला है।
विज्ञापन

पीयूष मिश्रा बल्लीमरान बैंड के साथ दर्शकों को मंत्र मुग्ध करेंगे। मीडिया सहयोगी अमर उजाला की ओर से कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। यह कार्यक्रम उड़नखटोला अब तक कई शहरों में आयोजित किया जा चुका है, जहां इसको लोगों का काफी प्यार मिला है। इस शो की खबर से पीयूष मिश्रा के फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। पीयूष मिश्रा अब तक कोलकाता, अहमदाबाद, वडोदरा, इंदौर और कानपुर में अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। पीयूष मिश्रा का यह टूर सिर्फ एक संगीत का कार्यक्रम नहीं बल्कि एक संपूर्ण अनुभव बन चुका है।
पीयूष मिश्रा की गहराई उनकी कविताओं, उनकी कहानियां और उनके प्रभावशाली मंच प्रदर्शन में दिखाई देता है। उनकी कहानी सुनाने की कला के तो सभी दीवाने हो चुके हैं। उनके गीत हरेक पीढ़ी के दिल को छू जाते हैं। आरंभ, इक बगल में चांद और घर जैसे गीत सभी की पसंद बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें