खरड़। सरस्वती नर्सिंग कॉलेज में सीएमओ डॉ. सुरिंदरपाल कौर प्राइमरी हेल्थ सेंटर घडुआं के नेतृत्व में मलेरिया संबंधी पोस्टर और पेंटिग मुकाबले करवाए गए। इन मुकाबलों में मोहाली से विशेष तौर पर मलेरिया अधिकारी डाक्टर अक्षय कुमार पहुंचे। इस अवसर पर बच्चों ने मलेरिया से बचाव संबंधी अलग-अलग तरह के पोस्टर और पेंटिंग बनाई। इन पेंटिंग मुकाबलों में रीटा और सिमरन बीएससी-4 ने पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि रूचिका बीएससी प्रथम वर्ष ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर सरस्वती कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. भरत पाठक और को-आर्डीनेटर गुरजोत कौर की ओर से पुरस्कार भेंट किए गए। इस मौके पर सुखविंदर सिंह कंग, बलजिंदर सिंह, कुलजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह और बलजीत सिंह काहलों आदि मौजूद थे।