फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली में सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, बारिश में भी डटे रहे शासन प्रशासन का लोगो लगाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम मोहाली के कॉन्ट्रैक्ट सफाई कर्मचारी, सीवरमैन, आउटसोर्स और पब्लिक टॉयलेट कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर गुरुवार को भी हड़ताल पर डटे रहे। लगातार हो रही बारिश के बावजूद कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर जल्द मांगें पूरी करने की मांग उठाई। सफाई सेवक मजदूर यूनियन के प्रधान अजीत सिंह ने कहा कि कई दौर की बैठकों के बावजूद कर्मचारियों की मांगों पर अब तक कोई ठोस लिखित आश्वासन नहीं दिया गया है। केवल मौखिक भरोसे दिए जा रहे हैं, जबकि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों के समाधान का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन




प्रमुख मांगें और चेतावनी

यूनियन ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में राज्य सरकार द्वारा घोषित 500 रुपये विशेष भत्ता लागू करना शामिल है। पब्लिक टॉयलेट कर्मचारियों को डीसी रेट पर वेतन, ईएसआई और पीएफ की सुविधा भी मांगी गई है। आउटसोर्स सीवरमैन को वर्ष 2021 से बढ़े डीसी रेट का बकाया भुगतान तथा सभी मांगों पर स्पष्ट समय-सीमा के साथ लिखित आश्वासन भी उनकी मांगों में शामिल हैं।



यूनियन का कहना है कि नौ मांगों में से कम से कम तीन प्रमुख मांगों को तत्काल स्वीकार किया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक निगम प्रशासन लिखित रूप में मांगें स्वीकार नहीं करता, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि हड़ताल के कारण शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है तो इसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें