फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बढ़ाई मोहाली शहर की सुरक्षा, हर एंट्री पॉइंट पर नाकाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली/जीरकपुर/डेराबस्सी/खरड़/कुराली। तरनतारन पुलिस स्टेशन के बगल में बने सांझ केंद्र पर रॉकेट लॉन्चर से हमले और रविवार को मोहाली पुलिस पर आतंकी हमले के इनपुट के बाद पूरे जिले की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस की टीमों की ओर से दिन में भी नाके लगाए जा रहे हैं। वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली जा रही है। लेकिन आसपास के इलाकों जैसे जीरकपुर, डेराबस्सी, खरड़ और कुराली जैसे शहरों में पुलिस की तरफ से ऐसे कोई इंतजाम नहीं दिखे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोमवार को रूपनगर रेंज के डीआईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जिले के सभी आला अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ सुरक्षा की समीक्षा को लेकर एक बैठक की थी। इसमें उन्होंने सभी अधिकारियों को सुरक्षा संबंधी सख्त निर्देश दिए थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जानकारी मिली थी कि रविवार को इंटेलिजेंस ब्यूरो की ओर से मोहाली पुलिस पर हमले की आशंका जताई गई थी। इसके बाद से ही पुलिस ने इस बैठक के बाद डीआईजी की ओर से डेराबस्सी के थाने का औचक निरीक्षण किया गया था। मंगलवार को डीआईजी की बैठक का असर मोहाली शहर में देखने को मिला यहां पर बाकायदा सभी एंट्री प्वाइंट पर विशेष नाके लगाए गए थे। शहर में आने जाने वाली हर गाड़ी की जांच की गई। गाड़ियों में बैठे सवारियों का भी नाम पता रजिस्टर में दर्ज किया गया।
नहीं है सुरक्षा के प्रबंध
जीरकपुर और डेराबस्सी जैसे शहरों में पुलिस की तरफ से ऐसी कोई विशेष नाकाबंदी दिन के समय नहीं की गई थी। जबकि यह दोनों शहर राजमार्गों के किनारे पर बसे हुए हैं। जिस थाने का दौरा डीआईजी की ओर से किया गया था, डेराबस्सी के उसी थाने में भी कोई विशेष सुविधा नहीं देखी गए। जीरकपुर में बनाए गए बंकर पर भी कोई संत्री खड़ा नजर नहीं आया। खरड़ में पुलिस ने शाम के समय नाकाबंदी तो की लेकिन थाने पर बने बंकर में कोई संत्री नहीं था।
विज्ञापन

लेकिन कुराली में बनाई जा रही है चैक पोस्ट
कुराली शहर की पुलिस सतर्क मोड़ में है। शहर में जगह-जगह पुलिस पार्टी मौजूद की गई है। कई स्थानों पर नाके लगाकर चेकिंग भी की जा रही है। मंगलवार को थाना सदर के नवनियुक्त थाना प्रभारी मनीष कुमार की तरफ से सिसवा रोड़ पर विशेष नाका लगाकर चेकिंग भी की गई।
थाना सिटी में मजबूत दीवार बनाकर थाने के मुख्य द्वार के सामने चेक पोस्ट बनाई जा रही है। पहले यहां मिट्टी के थैलों बंकर बनाया हुआ था। अब उस स्थान पर पक्की दीवार बनाकर बंकर बनाया जा रहा है।
थाने और पुलिस चौकियों के आसपास खंगालेगी किरायेदारों का रिकॉर्ड
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि जिले के सभी किरायेदारों का सत्यापन कराने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। ताकि छुपे हुए असामाजिक तत्वों को बाहर निकालकर कानून के सामने लाया जा सके। इसकी शुरुआत सबसे पहले पुलिस थाने एवं चौकियों के आसपास के रिहायशी इलाकों से की जाएगी। जीरकपुर पुलिस थाना और बलटाना चौकी के बाहर बाकायदा सत्यापन संबंधी बोर्ड भी लगा दिए गए हैं। जिसमें सत्यापन न कराने वाले मकान मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश भी लिखे हैं।
मोहाली में कई जगह लगे नाके
मोहाली शहर में जगतपुरा एंट्री प्वाइंट, वाईपीएस चौक एंट्री प्वाइंट, दारा स्टूडियो चौक के पास, शॉपिंग स्ट्रीट फेज 3बी2, एयरपोर्ट चौक एवं सेक्टर 78-79 से लांडरा की ओर जाने वाली सड़क पर पुलिस ने स्पेशल नाके लगाए। इसके अलावा सभी थानों के इलाकों में मुख्य प्वाइंटों पर भी नाके रहे।
69 कैमरों की नजर में मोहाली शहर
मोहाली पुलिस की तरफ से अभी पूरे शहर में करीब 69 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसमें से सबसे ज्यादा एयरपोर्ट चौक पर 8 कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस द्वारा लगाए गए इन सभी कैमरों की निगरानी मॉडर्न पुलिस कंट्रोल रूम फेस-8 से की जाती है। शहर में तकरीबन 19 अलग-अलग स्थानों पर यह कैमरे लगाए गए हैं। अगर जीरकपुर पुलिस थाने की बात की जाये तो यहां पर थाने की सुरक्षा में सिर्फ चार कैमरे लगे हुए। नए कैमरों के लिए लिखकर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें