फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में इनडोर में 50 और आउटडोर में 100 लोग हो सकेंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शनिवार को जिला प्रशासन ने अपनी पाबंदियों को बरकरार रखा है और साथ शादियों में आने वाले मेहमानों की संख्या तय कर दी है। इसके साथ ही लोगों को कोरोना टीकाकरण की दोनों डोज लगवाना जरूरी कर दिया है। जबकि जरूरी चीजों को छोड़कर बाकी दुकानें रात 8 बजे तक बंद करने के निर्देश पारित किए गए हैं।
विज्ञापन

डीसी मोहाली डॉ. ईशा कालिया ने शनिवार को देर शाम कोविड मामलों को लेकर एक रिव्यू बैठक की। इस दौरान बीते एक हफ्ते के दौरान लगातार बढ़ रहे केसों को देखते हुए पाबंदियों में ढील देने के बजाय और ज्यादा सख्त कर दिया है। जबकि शादी और अन्य समारोह में शामिल होने वाले लोगों की संख्या इनडोर में 50 और आउटडोर के लिए 100 तय की गई है। साथ ही जिले में रात्रि कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक पहले की तरह रहेगा। आमतौर पर सरकारी दफ्तरों में आने वाले लोगों और अधिकारियों को कोविड प्रोटोकॉल के तहत कोरोना की दोनों डोज लगी होना जरूरी किया गया है।
अभी बंद रहेंगे जिम, स्कूल और यूनिवर्सिटी
डीसी की ओर से जारी आदेशों में जिम, स्वीमिंग पूल, यूनिवर्सिटी, स्कूल आदि को अगले आदेशों तक बंद रखा गया है और स्कूल प्रबंधकों की ओर से ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। जबकि बार, चिड़ियाघर, सिनेमा हॉल, मॉल, रेस्टोरेंट, अजायब घर को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दी गई है, लेकिन इनमें काम करने वाले हरेक व्यक्ति को कोरोना की दोनों डोज लगी होना जरूरी है। वहीं, चयनित खिलाड़ी अपनी प्रेक्टिस कर सकेंगे और किसी तरह के दर्शकों को स्टेडियम में आने की इजाजत नहीं होगी। इसके अलावा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ी अपनी प्रेक्टिस जारी रख सकेंगे और आम लोगों के लिए खेल स्टेडियम बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें