फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने केस में रजामंदी के लिए होटल में बुलाकर महिला से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर के एक होटल में 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। युवती का आरोपी के साथ शादी न होने देने की धमकियां देने के आरोप में कोर्ट केस चल रहा था। इसमें सहमति से फैसला करने के लिए आरोपी ने युवती को जीरकपुर स्थित होटल में बुलाया था। जहां आरोपी ने युवती की सहमति के बिना दुष्कर्म किया। युवती की शिकायत पर जीरकपुर पुलिस ने आरोपी निर्मल भंगू के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने बताया कि वह मॉडलिंग करती है और आरोपी निर्मल भंगू को पहले से जानती थी। उसने आरोपी के खिलाफ उसकी शादी न होने देने की धमकी के खिलाफ हाईकोर्ट चंडीगढ़ में रिट पिटीशन डाली हुई थी। जो मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। उसने बताया कि 12 दिसंबर को आरोपी ने जीरकपुर के एक होटल के कमरा बुक करवा रखा था। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और रात को वहां से चला गया, लेकिन वह वहीं रुकी रही। अगली सुबह आरोपी दोबारा वापस आया और उसकी सहमति के बिना उसके साथ दोबारा से शारीरिक संबंध बनाए। इसके कुछ समय बाद आरोपी का एक और साथी विक्रम कमरे में आ गया। वह दोनों उसे रिट पिटीशन में राजीनामा करने के लिए प्रेशर बनाने लगे, लेकिन जब वह नहीं मानी तो दोनों उसे जान से मारने की धमकियां देते हुए वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें