मोहाली। जिले में कोरोना को मात देने के लिए लगाए गए मैगा टीकाकरण शिविर में एक दिन में रिकॉर्ड 20959 लोगों का टीकाकरण हुआ। जो कि अपने आप में रिकॉर्ड है। जबकि इस दौरान चंडीगढ़ दस हजार और पंचकूला में पांच हजार लोगों का टीकाकरण हुआ। वहीं, टीकाकरण के मामले में मोहाली पूरे पंजाब में अग्रणी चल रहा है। सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने इसके लिए सेहत विभाग के स्टाफ को बधाई दी।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को 135 जगहों पर टीकाकरण मुहिम चली। इसमें पांच निजी साइट शामिल थीं। टीकाकरण के तहत 15469 लोगों को कोरोना की पहली डोज जबकि 5490 लोगें को दूसरी डोज लगी। सेहत विभाग ने लोगों से अपील की है कि वह टीकाकरण जरूर करवाएं। इससे कोरोना महामारी को मात देेने में सफलता मिलेगी। टीकाकरण केवल अस्पताल ही नहीं बल्कि चुनिंदा शराब ठेेेकों पर कोरोना के बाहर भी कैंप लगाकर किया गया। गर्मी होने के बावजूद काफी संख्या में लोग अपने घरों से निकले और सभी ने टीकाकरण करवाया। वहीं, जिले में अब 5 लाख 32 हजार 564 लोगों को पहली डोज और 81098 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है।