जीरकपुर। पंजाब बनाम अमृतसर अंडर-14 सीरीज के वीरवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में बलटाना क्रिकेट अकादमी ने वीके अकादमी अमृतसर को एक रन से हरा दिया। बलटाना ने 23 ओवर में 10 विकेट खोकर 79 रन बनाए जबकि वीके अमृतसर ने 10 विकेट खोकर 78 रन बनाए।
इस मैच में बलटाना अकादमी के सुनील यादव ने 39 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 33 रन बनाए। वहीं, अमृतसर के बल्लेबाज रूद्र धवन ने 15 रन और आर्यन ने 12 रन बनाए। गेंदबाजी में बलटाना क्रिकेट अकादमी के एकमवीर ने 4.3 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं, वीके अमृतसर के आर्यन ने 5 ओवर में 2 मेडन रहते हुए 3 रन देकर 3 विकेट लिए। इसी अकादमी के अंश ने भी 2 ओवर में 2 रन देकर 2 ही विकेट लिए। इस 30 ओवर के लीग मैच में आर्यन कौशिक और सतीश ने स्कोरर की भूमिकाएं निभाईं।