फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आरोपियों को लाने में देरी हुई तो सुबूतों को पहुंचेगा नुकसान’

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। अकाली नेता विक्की मिंडूखेड़ा की हत्या में शामिल तीन शूटरों सज्जन उर्फ भोलू, अनिल कुमार व अजय कुमार को कुछ दिन पहले दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में अब उनके भाई अजय पाल सिंह ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित व मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

उन्होंने गुहार लगाई है कि उक्त आरोपियों को तुरंत मोहाली पुलिस रिमांड पर लेकर आए। आरोपियों को लाने में जितनी देरी होगी, उससे केस उतना ही कमजोर पड़ेगा। ऐसे में महत्वपूर्ण सुबूतों को नुकसान पहुंचने का अंदेशा है। इसके अलावा इस वारदात में शामिल अन्य लोगों के विदेश भागने का अंदेशा है।
अजयपाल ने पत्र में बताया है कि दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए तीनों शूटरों ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं जिससे यह साफ है कि उनके भाई को पूरी योजना के साथ मारा गया था। इसके पीछे कई नामी लोग शामिल हैं। अगर आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाने में देरी होती है तो अन्य आरोपी इसका फायदा उठा सकते हैं। हालांकि इस मामले में मोहाली के एसएसपी विवेकशील सोनी पहले साफ कर चुके हैं कि जैसे ही दिल्ली पुलिस के पास आरोपियों का रिमांड खत्म होगा। उसके तुरंत बाद तीनों आरोपियों को मोहाली पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी। जिला पुलिस दिल्ली पुलिस के संपर्क में है।
विज्ञापन

अगस्त 2021 में विक्की मिंडूखेड़ा की हुई थी हत्या
विक्की मिंडूखेड़ा की अगस्त 2021 में सेक्टर-71 में दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके बाद पुलिस ने कई गैंगस्टरों से पूछताछ के बाद केस सुलझा लिया था लेकिन उक्त आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहे थे। कुछ दिन पहले दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा था। मोहाली पुलिस दिल्ली पुलिस का रिमांड खत्म होने का इंतजार कर रही है ताकि उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें