फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में कुछ लोगों टीका नहीं लग पाया तो ईएसआई डिस्पेंसरी में हुआ हंगामा, शांत करने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-2 की ईएसआई डिस्पेंसरी में राज्य सरकार की ओर से वैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है। यहां काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, लेकिन वहां पर उचित इंतजाम न होने के कारण लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। इस कारण मजबूरी में पुलिस बुलानी पड़ रही है, लेकिन हालात में सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को यहां वैक्सीन का टीका लगवाने आए लोगों ने कहा कि यहां सेहत विभाग के कर्मचारी कुछ ही लोगों को टीका लगा रहे हैं और बाकी को मना कर देते हैं। लोगों ने यह भी आरोप लगया कि यहां विभाग के कर्मचारियों के जानकारों को ही टीका लगाया जा रहा है। जबकि अन्य लोगों को दूसरे दिन टीकाकरण के लिए बुलाया जा रहा है। इस वजह से यहां कर्मचारियों के साथ बहस होती है और हंगामा हो जाता है। लोगों का कहना है कि अगर वैक्सीन का स्टॉक नहीं है तो उन्हें बुलाया क्यों जाता है। इस मौके लोगों ने मांग की है कि डिस्पेंसरी में टीका लगाने के जरूरी प्रबंध किए जाएं, ताकि लोगों को बिना टीका लगवाए वापस न लौटना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें