मोहाली। जिले में कोरोना महामारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन काफी सख्त हो गया है। अब जिले में किसी भी तरह की सोशल गैदरिंग में पांच या पांच से अधिक लोग नहीं जुट पाएंगे। अगर कोई ऐसा करता हैै तो यह सीधे ही कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन होगा और उसके खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज होगी।
यह जानकारी देते हुए सोमवार को डीसी मोहाली ने बताया कि उनकी कोशिश एक ही है कि कोरोना को मात दें। सरकार ने भी हिदायत दी है कि शादी समारोह में अब 50 की जगह 30 लोग ही शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा मास्क, सोशल डिस्टेंस समेत अन्य सभी गाइड लाइन का लोगों को पालन करना होगा। डीसी ने बताया कि पिछले कुछ समय में लगातार कोरोना के केसों में इजाफा हुआ है। इसके पीछे की वजह हमारी तरफ से की जा रही टेस्टिंग की क्षमता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि सेहत विभाग तरफ से रोजाना तीन से चार सौ लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। सैंपल उन लोगों के लिए जाते हैं, जो बाहर आए से आते है। या हाई रिस्क व संपर्क वाले केस होते हैं। उन्होंने बताया कि यह एक अच्छी बात है कि सारे पीड़ित सामने आ रहे हैं। इसी तरह राज्य सरकार की तरफ से आदेश दिए गए हैं कि कोई भी प्राइवेट अस्पताल कोविड के मरीजों का इलाज से मना न करे। इस बात पर डीसी द्वारा नजर रखी जाएगी। वहीं, लोगों को कहा गया है कि वह होम क्वारंटीन के नियम का पालन करें।