मोहाली। पुलिस ने फेज-1 की मार्केट में एक बूथ कि बेसमेंट में जुआ खेलते तीन लोगों को 71000 रुपए नकदी के साथ काबू किया है। आरोपियों पर गैबलिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान संजय, कमल और मनोहर के रूप में हुई है। थाना फेज-1 के एसएचओ मनफूल सिंह ने बताया कि 3 दिन में 10 जुआरियों पर दो एफआईआर दर्ज कर कुल 71000 रुपये की रिकवरी की गई है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इससे पहले पुलिस ने जुआ खेलते चंडीगढ़ और बलौंगी के कुछ लोग दबोचे थे। उनमें एक चंडीगढ़ का नेता भी शामिल था। पुलिस द्वारा मामले की जांच चल रही है।