फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एम्स अस्पताल में आईसीयू की सेवाएं शुरू

Fri, 01 Mar 2024 06:17 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह बोले- इलाज के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
मोहाली। फेज-6 स्थित एम्स अस्पताल में शुक्रवार आईसीयू की सेवाएं शुरू कर दी हैं। अब गंभीर बीमारियों का इलाज कराने के लिए पहुंचने वाले लोगों का वहीं पर इलाज हो सकेगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मरीजों को अब इलाज के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि सेहतमंद पंजाब मिशन के हिस्से के रूप में, डॉ. बीआर अंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) गंभीर रोगियों के इलाज करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
स्वास्थ्य मंत्री के साथ एम्स की डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. भवनीत भारती ने आईसीयू का दौरा किया। उन्होंने जायजा लेते हुए कहा कि आईसीयू फंक्शनल हो गया है। संभावना है कि जल्द ही इसका औपचारिक उद्घाटन मुख्यमंत्री भगवंत मान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलबीर सिंह ने कहा कि जल्द ही आईसीयू समेत वेंटिलेटर लोगों को नाममात्र दरों पर उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके बाद उन्होंने संस्थान में नई बनी अत्याधुनिक बायो सेफ्टी लेवल-2 लैब का भी दौरा किया। उन्हें बताया गया कि इसमें अब कोविड-19 का पता लगाने के लिए सभी सुविधाओं के साथ ही स्टाफ भी मौजूद है। लैब में बायोसेफ्टी कैबिनेट, आरएनए एक्सट्रैक्टर, रेफ्रिजरेटेड सेंट्रीफ्यूज, वौरटैक्स मिक्सर, मिनी-स्पिनर, थर्मो-शेकर, पाइपे्सट, आटोक्लेव, पीसीआर वर्कस्टेशन, -40 डिग्री और -80 डिग्री सेल्सियस डीप फ्रीजर, आरटीपीसीआर मशीनें आदि इसमें हैं। इस लैब के जरिये इन्फ्लूएंजा वायरस और अन्य वायरस का समय रहते पता लगाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर अधीक्षक डॉ. नवदीप सिंह सैनी, एसएमओ डॉ. एचएस चीमा और डॉ. विजय भगत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें