फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गंदे नाले से सैकड़ों परिवार परेशान, प्रदर्शन कर विरोध जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना क्षेत्र में स्थित आस्था रॉयल होम्स सोसाइटी के बीच से गुजर रहा गंदा नाला यहां रहने वाले सैकड़ों परिवारों के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है। खुले नाले के कारण न सिर्फ दुर्गंध और गंदगी फैली रहती है, बल्कि यह नाला आए दिन जान-माल के लिए भी खतरा साबित हो रहा है। लोगों ने इस मामले में प्रदर्शन कर विरोध जताया। सोसाइटी की सीमा शर्मा, गीता सक्सेना, सोनू गंधर्व, वरिंदर अरोड़ा, पूजा शर्मा, मनोज शर्मा, वेद प्रकाश सहित अन्य लोगों ने बताया कि यह नाला लंबे समय से परेशानी का कारण बना हुआ है। नाले में कई बार पशु गिर चुके हैं।
विज्ञापन

हैरान वाली बात यह है कि यहां से शव भी बरामद हो चुके हैं। इसके अलावा बरसात के मौसम में नाले के आसपास पानी भरने से स्थिति और भी भयावह हो जाती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नाले के पास कुत्ते, गोवंश और अन्य जानवर मंडराते रहते हैं। यहां तक कि अजगर जैसे खतरनाक जीव भी सोसाइटी में आ जाते हैं, इससे लोगों में दहशत रहती है। बच्चों का बाहर खेलना तक मुश्किल हो गया है। सोसाइटी ने प्रशासन से मांग की है कि इस खुले नाले को बड़ी पाइप डालकर ऊपर से पूरी तरह बंद किया जाए या फिर सोसाइटी की तरफ मजबूत और ऊंची सुरक्षा दीवार बनाई जाए, ताकि किसी व्यक्ति या जानवर के नाले में गिरने की आशंका खत्म हो सके और बाहरी जंगली जानवरों की आवाजाही भी रोकी जा सके। यह समस्या अब केवल सोसाइटी तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रशासन की उदासीनता पर भी सवाल खड़े कर रही है। समस्या की गंभीरता पर वार्ड- 5 की पार्षद नेहा शर्मा भी मौके पर पहुंचीं और उन्होंने लोगों को जल्द समाधान करवाने का भरोसा दिलाया।

मैं जब से इस वार्ड की पार्षद बनी हूं, तब से इस नाले को बंद करवाने के प्रयास कर रही हूं। करीब दो वर्ष पहले यहां बड़ी पाइपलाइन डालने के लिए सारा सामान भी पहुंच गया था, लेकिन पंचकूला प्रशासन ने रुकावट डाल दी। जीरकपुर प्रशासन की ओर से भी कोई ठोस प्रयास नहीं हुआ, जिसके चलते यह काम लटक गया। अब एक बार फिर लोगों की इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। -नेहा शर्मा, पार्षद, वार्ड-5
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें