फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खरड़ फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। चंडीगढ़-खरड़ फ्लाईओवर पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की माता मनजीत कौर ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ से कुराली जा रहे थे। इसी दौरान फ्लाईओवर पर उनकी आल्टो कार का टायर पंचर हो गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टायर ठीक करने के बाद जैसे ही वे कार में बैठने लगे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि टक्कर मारने वाली कार भी पलट गई।
हादसे में उनका बेटा प्रभजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और अपनी ही कार के नीचे फंस गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। परिजनों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद दूसरी कार का चालक मौके से फरार हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल खरड़ में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें