खरड़। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर पंचायत घड़ुआं ने विशेष लोन मेले का आयोजन किया। नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित मेले में 45 से अधिक रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं और लाभार्थियों ने भाग लिया। कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार जिंदल ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत वेंडरों को व्यवसाय शुरू करने और विस्तार के लिए ऋण उपलब्ध करवाए गए। साथ ही नए वेंडरों का पंजीकरण कर उन्हें केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से भी जोड़ा गया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 15 हजार, 25 हजार और 50 हजार रुपये तक के ऋण दिए जा रहे हैं। इस अवसर पर बैंक अधिकारियों सहित नगर पंचायत के कर्मचारी भी मौजूद रहे।