फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali: बच्चे की चाह में हैवान बने ससुराली, महिला को दी ऐसी यातनाएं... चुकानी पड़ी इतनी बड़ी कीमत

Fri, 01 Dec 2023 10:54 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुराली

सार

शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसकी शादी 10 अक्तूबर 2009 को राजिंदर सिंह निवासी नीलोखेड़ी (करनाल) के साथ हुई थी। बच्चा न होने पर सास-ससुर और परिवार के अन्य सदस्य उसके साथ मारपीट करते थे। 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : independent
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालड़ू में एक महिला को बच्चा न होने पर यातनाएं देने का मामला सामने आया है। ससुराल वालों ने महिला के साथ ऐसा काम किया कि उसकी आंखों की रोशनी ही चली गई। हंडेसरा पुलिस ने 30 वर्षीय महिला की शिकायत पर पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले में कार्रवाई के लिए थाना बुटाणा, करनाल (हरियाणा) भेजा है। 
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि बच्चा न होने पर ससुराल वाले मारपीट करते थे। आरोपियों ने दाइयों के जरिए जबरन गुप्तांग के रास्ते उसके गर्भाशय में कुछ जड़ी बूटियां डलवाईं, जिसके संक्रमण के चलते उसकी आंखों की रोशनी चली गई।

यह भी पढ़ें: वंदे भारत स्लिपर वर्जन: 50 सेकेंड में मिलेगी 100 की स्पीड, टॉकबैक से होगी ड्राइवर से बात; RCF में निर्माण शुरू
विज्ञापन


हंडेसरा पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसकी शादी 10 अक्तूबर 2009 को राजिंदर सिंह निवासी नीलोखेड़ी (करनाल) के साथ हुई थी। बच्चा न होने पर सास-ससुर और परिवार के अन्य सदस्य उसके साथ मारपीट करते थे। ससुर ज्ञान सिंह ने भी उसके साथ कई बार जबरदस्ती करने कोशिश की। 
विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति राजिंदर सिंह, सास चरणजीत कौर, चाचा ससुर बलबीर सिंह, चाची सास चरणजीत कौर निवासी कासापुर रोड, बैंक कॉलोनी (यमुनानगर) उसे अलग अलग दाइयों के पास लेकर जाने लगे। दाइयों ने जबरदस्ती उसके गर्भाशय में कुछ जड़ी-बूटियां डालीं, जिनके संक्रमण से उसकी आंखों की रोशनी चली गई। इसके बाद आरोपी उसे मारने की धमकियां देने लगे और मायके में छोड़ गए। हंडेसरा पुलिस ने पति, सास-ससुर, चाचा-चाची सास-ससुर, दाई प्रिजो, दाई भीमे की पत्नी निवासी संधीर निवासी करनाल समेत दो अज्ञात के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें