फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: हाट स्पॉट इलाकों में पहुंचीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें, स्वास्थ्य टीमों ने नष्ट किए लारवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। डेंगू के बढ़ते खतरे के बीच स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले के हॉट स्पॉट इलाकों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान घरों, दुकानों और आसपास के क्षेत्रों में मच्छरों के लार्वा को नष्ट किया गया। लोगों को डेंगू से बचाव के तरीके भी बताए गए। यह कार्रवाई हर शुक्रवार ''डेंगू पर वार'' अभियान के तहत की गई। टीमों ने कूलर, गमले, पुराने टायर और पानी की टंकियों सहित पानी जमा होने वाली जगहों का निरीक्षण किया। जहां भी लार्वा मिला, उसे तुरंत नष्ट किया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी गिरीश डोगरा ने लोगों से घर और आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की। उन्होंने कहा कि छोटी-सी लापरवाही भी मच्छरों की संख्या बढ़ा सकती है। टीमों ने लोगों को कूलर का पानी बदलने और पानी की टंकियों को ढककर रखने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन



हर शुक्रवार मनाएं ड्राई डे

जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट अनामिका सोनी ने लोगों से हर शुक्रवार 10 मिनट का ड्राई डे मनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान कूलर, गमले, टायर और छत जैसी जगहों की जांच करें। सोनी ने बताया कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है। इसलिए मच्छर की उत्पत्ति रोकना ही डेंगू से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। उन्होंने लोगों की सतर्कता को भी महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें