फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़-चंडीगढ़ फ्लाईओवर पर वाहनों में आमने-सामने की टक्कर, दोनों चालक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। खरड़-चंडीगढ़ फ्लाईओवर पर बुधवार दोपहर दो वाहनों की आमने-सामने से टक्कर हो गई और इसमें दोनों वाहन चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गइ। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार, हादसे में जख्मी हुए कार चालक गुरप्रीत की हालत को देख डाक्टरों ने पीजीआई रैफर कर दिया गया। जबकि छोटा हाथी के चालक को फेज-6 अस्पताल में दाखिल कर लिया गया। मामले की पुष्टि जांच अधिकारी कम एएसआई बलविंदर सिंह ने की और कहा कि खरड़ में रोडवेज कर्मियों के धरना प्रदर्शन के चलते मुख्य हाईवे के रास्ते बंद हैं, जिसके चलते छोटा हाथी चालक ने गलत दिशा में ओवरब्रिज से चढ़कर निकलने की कोशिश की। लेकिन अपने सामने से आ रही कार के साथ उसकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कार चालक गुरप्रीत सिंह चंडीगढ़ से वाया फ्लाईओवर से होते हुए खरड़ आ रहा था और दोपहर करीब ढ़ाई बजे खरड़-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित केएफसी के पास सामने से आ रहे एक छोटा हाथी टेंपू से गुरप्रीत की कार की आमने-सामने से टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टक्कर इतनी जोरदार थी कि गुरप्रीत की कार छोटा हाथी से टकराने के बाद असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और उसमें सवार गुरप्रीत गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है।
दूसरी ओर, हादसे में छोटा हाथी टेंपू चालक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसका इलाज फेज-6 स्थित अस्पताल में चल रहा है। मामले की सूचना पर बलौंगी पुलिस मौके पर पहुंची, जिसने क्षतिग्रस्त वाहनों को एक तरफ करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी बलविंदर सिंह ने बताया कि मामले में अभी दोनों शख्स जख्मी हैं, इसलिए घायलों के बयान के बाद आगामी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें