फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. मनमोहन सिंह जैसे महान लोग हैं पंजाब की देन : प्रियंका गांधी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। डेराबस्सी से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह ढिल्लों के पक्ष में रविवार को रोड शो करने के लिए खास तौर पर अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में कांग्रेस को विजयी बनाना जरूरी है। क्योंकि चन्नी के मन में पंजाब के प्रति दर्द है और वह पंजाबियों को समझते हैं। सीएम चन्नी ने 111 दिनों में पंजाब के आम लोगों के बारे में निर्णय लेकर पंजाबियों के प्रति हमदर्दी भरा रवैया भी साबित किया है।
विज्ञापन

इससे पहले जीरकपुर के गुरुद्वारा श्री नाभा साहिब से शुरू होकर उनका काफिला वीआईपी रोड पर पहुंचा। यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रियंका का फूलों और गुब्बारों के साथ जोरदार स्वागत किया। उनके साथ दीपेंद्र सिंह ढिल्लों भी मौजूद रहे। इस रोड शो के दोनों तरफ कांग्रेस समर्थक हाथों में कांग्रेस के झंडे और फूल लेकर कांग्रेस के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे। इस मौके पर प्रियंका गांधी ने कहा कि पंजाब के विकास के लिए कांग्रेस को जीताना बहुत जरूरी है। क्योंकि पंजाब हमेशा देश की राजनीति का नेतृत्व करता आ रहा है। पंजाबियों ने देश-विदेश में अपनी काबिलियत साबित की है। उन्होंने ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जैसे महान लोग पंजाब की ही देन हैं, जिन्हें कांग्रेस ने हमेशा महत्व दिया है। इस मौके पर प्रियंका गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह ढिल्लों को वोट देकर डेराबस्सी से जिताने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें