फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शराब पीने से रोकने पर पोते ने दादी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

विज्ञापन
घटना स्थल पर पहुंचे डीएसपी बिक्रमजीत सिंह ब्रार और थाना प्रभारी सुमीत मोर
विज्ञापन
डेराबस्सी में घर के भीतर हुई सनसनीखेज वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। गुलाबगढ़ रोड स्थित गुप्ता कॉलोनी में 15 अक्टूबर को एक भयावह वारदात सामने आई। घर में मौजूद 22 वर्षीय आशीष सैनी ने अपनी 85 वर्षीय दादी गुरबचन कौर को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

शराब पीने से रोकने पर भड़का पोता
थाना प्रभारी सुमीत मोर ने बताया कि आरोपी की मां वीना सैनी ने पुलिस को बताया कि शाम को घर लौटने पर उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद पाया। दरवाजा खोलते ही आशीष ने कहा कि दादी उसे शराब पीने से रोक रही थी, और इसी बात पर गुस्से में आकर उसने चाकू से हमला कर दिया। वीना ने कमरे में खून बिखरा और दादी की गर्दन में चाकू लगा हुआ देखा। इसी दौरान आशीष मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज किया
सूचना मिलने के बाद डीएसपी डेराबस्सी बिक्रमजीत सिंह ब्रार और थाना प्रभारी सुमीत मोर मौके पर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि गुरबचन कौर की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेराबस्सी सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।

हत्या में इस्तेमाल चाकू घरेलू किस्म का
थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के लिए घरेलू चाकू इस्तेमाल किया गया, जो दादी की गर्दन में फंसा हुआ मिला।
पुलिस को अभी यह पता लगाना है कि गर्दन पर कितने वार किए गए, इसकी जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश
पुलिस ने आरोपी आशीष सैनी (22) की तलाश शुरू कर दी है। गुप्ता कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपी को जल्द ही पकड़ने के लिए सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मामले में परिवार का बयान
वीना सैनी ने कहा कि घर में उसके पति और बड़ा बेटा बाहर थे। घर पर केवल वह, उसकी सास गुरबचन कौर और बेटा आशीष ही मौजूद थे।
आशीष शराब का आदी था और परिवार उसे अक्सर शराब पीने से रोकता रहता था। वारदात की खबर पूरे इलाके में फैलते ही लोग सकते में आ गए। पड़ोसियों ने पुलिस से आरोपी को जल्दी पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें