फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तीन लिंक सड़कों के नवीनीकरण व निर्माण कार्य का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। हलके के ग्रामीण और शहरी इलाकों में जर्जर सड़कों से लोगों को हो रही परेशानी अब खत्म होने की उम्मीद है। विधायक कुलवंत सिंह ने तीन प्रमुख लिंक सड़कों के निर्माण और नवीनीकरण कार्यों का शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र के लोगों को दैनिक आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विधायक कुलवंत सिंह ने बताया कि लांडरा में आधा किलोमीटर लंबी और 14 फुट चौड़ी सड़क, तंगोरी से मानकपुर कल्लर लिंक रोड (1.31 किलोमीटर) और शेखन माजरा से कुरड़ा लिंक रोड (1.25 किलोमीटर) का निर्माण शुरू किया गया है।
इन तीनों परियोजनाओं पर कुल 1.10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सभी सड़कों का निर्माण 80 एमएम पेवर ब्लॉक तकनीक से किया जाएगा, जिससे सड़कें अधिक मजबूत और टिकाऊ बनेंगी।
विज्ञापन


गुणवत्ता पर समझौता नहीं : कुलवंत सिंह
विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समय सीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि ये सड़कें केवल विकास कार्य नहीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में सुधार लाने की दिशा में अहम कदम हैं।

स्थानीय प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ
इस अवसर पर क्षेत्र के कई सरपंच और स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण की प्रक्रिया में जनता की भागीदारी और निगरानी से पारदर्शिता बनी रहेगी और गुणवत्ता सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें