फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुले सरकारी स्कूल, कोरोना नियमों का पालन करना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सोमवार से पहली कक्षा तक के लिए सरकारी स्कूल खोल दिए गए हैं। स्कूलों में कोरोना नियमों को पालन करते हुए पढ़ाई शुरू हो जाएगी। हालांकि निजी स्कूलों को लेकर अभी संशय की स्थिति बनी हुई है। परिजन अभी अपने छोटे बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार ने सोमवार से पहली कक्षा तक के लिए स्कूल खोले जाने का निर्देश जारी कर दिया है। बच्चों को स्कूल में मास्क पहनकर और सैनिटाइजर साथ लाने के लिए कहा गया है। बच्चे घर से लाया हुआ पानी ही पीएंगे और खाने की कोई भी बाजार की वस्तु साथ नहीं लाएंगे। बच्चे घर में बने खाने का टिफिन ही साथ लेकर आएंगे। इसके साथ ही परिजनों को एक सहमति पत्र स्कूल को देना होगा। इसके बिना बच्चे को स्कूल नहीं आने दिया जाएगा। इन नियमों के बावजूद मोहाली के निजी स्कूलों के खुलने को लेकर संशय बना हुआ है। अधिकांश निजी स्कूल सरकार के निर्देशों के बावजूद सोमवार से नहीं खुल रहे। परिजन अभी अपने छोटे बच्चों को स्कूल भेजने से परहेज कर रहे हैं। परिजनों का मानना है कि जब तक बच्चों का टीकाकरण नहीं हो जाता तब तक उन्हें स्कूल भेजना सुरक्षित नहीं है। उधर, सरकारी स्कूलों में सोमवार से पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें