फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कंपनी से 9.38 लाख रुपये का सामान चोरी, दो खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। दयालपुरा रोड स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी के गोदाम से 9,38,562 रुपये का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शरणदीप सिंह निवासी गांव चुपकी और सतिंदर सिंह निवासी गांव ककराला, जिला पटियाला के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4) और 305 के तहत केस दर्ज किया है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता हरजिंदर कुमार निवासी अमृतसर ने पुलिस को बताया कि वह फ्लिपकार्ट में इन्फोर्समेंट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। कंपनी का गोदाम दयालपुरा रोड पर गोल्डन कैसल रेजिडेंशियल सोसायटी के पास स्थित है। कंपनी के एपीएसटी मैनेजर रविंदर सिंह ने उन्हें गोदाम में चोरी होने की सूचना दी थी।
शिकायत के अनुसार, आरोपी रात के समय गोदाम में दाखिल हुए और वहां से 16 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप और 13 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। मामले में कंपनी के कर्मचारी यशनूर निवासी पटियाला की कथित भूमिका भी सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल में कर्मचारी की कथित भूमिका की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें