जीरकपुर। वीआईपी रोड पर सब्जी खरीदने जा रही हिमाचल पुलिस की महिला एएसआई कौशल्या देवी निवासी एसपी ऑफिस, नाहन, जिला सिरमौर की सोने की चेन दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवक झपटकर फरार हो गए। वारदात शाम करीब 4:30 बजे हुई। पीड़िता ने शोर मचाकर आरोपियों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे भाग निकले। जीरकपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 303(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।