फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप व पैनल बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग से जला सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। शहर की बरवाला रोड पर गांव कूडांवाला में एक पाइप और पैनल बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सुबह गांव कूडांवाला में डिग्नस इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड नामक फैक्टरी में अचानक आग लग गई। इसके बाद यहां पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड़ की तीन गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। फैक्टरी मालिक सतपाल डागर ने बताया कि वह 2013 से इंसुलेशन पाइप और पफ पैनल बना रहे हैं। यहां तैयार होने वाला सामान जम्मू-कश्मीर सेना के जवानों और कोल्ड स्टोरेज बिल्डिंग के लिए बनाया जाता है। उन्हें आग लगने की सूचना सुबह उनके एक कर्मचारी ने फोन करके दी थी।
फायर ब्रिगेड़ के अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। लेकिन जांच के बात ही सच्चाई सामने आएगी। आग लगने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। डेराबस्सी थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने बताया कि आग से होने वाले नुकसान की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें