फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गन पाॅइंट पर दिनदहाड़े सराफ की दुकान से लूटा 15 लाख का सोना

Thu, 27 Jun 2024 07:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
फेज-10 में सिर पर टोपी, नकली मूछ-दाड़ी लगाकर आए दो बदमाशों ने लूट को दिया अंजाम
विज्ञापन


वारदात के बाद एक्टिवा छोड़का हुए फरार

संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। फेज-10 मोहाली में दिनदिहाड़े दो युवकोंं ने गन प्वाइंट पर एक सराफ की दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया। दोनों युवक ज्वैलरी शॉप से करीब 15 लाख का सोना लूटकर फरार हो गए। वारदात वीरवार दोपहर करीब पौने 4 बजे हुई। फेज-10 के बूथ नंबर-127 में जीके ज्वैलर्स पर बैठी महिला को गन प्वाइंट पर बंधक बनाया और वहां पड़ा सोना एक कपड़े में समेटकर फरार हो गए। हालांकि आसपास के दुकानदारों ने लुटेरों का पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन दोनों युवक अलग-अलग दिशा में फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों युवक मोहाली नंबर की एक्टिवा पर आए थे, जिन्होंने एक्टिवा बूथों के बैक साइड खड़ी की थी। फरार होते समय एक लुटेरे ने एक्टिवा ले जाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों को पीछे आता देख वह एक्टिवा छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोपहिरया वाहन को कब्जे में लिया है। लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सूचना मिलते ही सीआईए स्टॉफ, एसएचओ फेज-11 नवीन पाल लहल अपनी टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ली है। वहीं, अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद महिला काफी सहमी हुई है।

दुकान पर आकर बोले - बेटा कहां है

जीके ज्वैलर्स फेज-10 बूथ मार्केट में है। दोपहर का समय था, दुकान पर बूथ मालिक की मां गितांजलि बैठी थीं। 55 वर्षीय गितांजलि ने बताया कि दोपहर 3:50 पर एक युवक दुकान पर आया और बोला, आपका बेटा कहां है, उससे बात करनी है। गितांजलि ने कहा कि वह नहीं है, आप काम बताओ। युवक ने कहा कि नहीं काम तो उसी से है। इसके एक मिनट बाद दूसरा युवक दुकान में आ गया। जिसके बाद पहले बैठे युवक ने गन निकाली और उस पर तान दी और जान से मारने की धमकी देते हुए बोला कि हिले तो गोली मार दूंगा। दूसरा युवक बोला कि तू सामान उठा। इसके बाद दोनों ने डिस्प्ले में रखा सोना एक सफेद रंग की रूमाल में समेटना शुरू कर दिया। 10 मिनट में दोनों ने लूट को अंजाम दिया और फरार हो गए। गितांजलि ने जब लूट का शोर डाला तो पास की दुकान में मौजूद प्रदीप व अन्य लोग उनके पीछे भागे। आगे जाकर दोनों अलग-अलग दिशा में फरार हो गए।
विज्ञापन


एक लुटेरे ने मास्क से ढका था मुंह, दूसरे ने लगा रखी थी नकली दाढ़ी मूंछ

बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर सामने आया कि एक युवक जिसने नीली शर्ट पहनी थी। वह सबसे पहले दुकान में आया और कुर्सी पर बैठ गया। उसने सिर पर टोपी पहनी थी और मुंह मास्क से ढका था। आंखों पर काले रंग का चश्मा था। कुछ समय गितांजलि से बात की तो दूसरा लुटेरा दुकान में शामिल हुआ। दोनों लुटेरे अलग-अलग रास्तों से अंदर दुकान में शामिल हुए। उन्होंने अपना एक्टिवा बूथ के बैक साइड खड़ा किया था। दूसरे युवक ने नकली मूंछ व दाढ़ी लगा रखी थी और सिर पर टोपी पहनी हुई थी। एक युवक ने गितांजलि पर गन तानी हुई थी और दूसरा सोना लूटने लगा।

पकड़ने गए तो निकाला दातर

लूटकर भागे दोनों लुटेरों का दुकानदारों ने पीछा किया। प्रदीप ने बताया कि एक लुटेरा रिलायंस फ्रैश की तरफ भागा, जहां उसने अपनी एक्टिवा खड़ी की हुई थी। उसने जब एक्टिवा ले जाने का प्रयास किया तो लोगों ने पकड़ना चाहा। अपने बचाव के लिए उसने दातर निकाल लिया और लोगों पर हमला करने का प्रयास किया। लोग घबरा गए, जिसके बाद लुटेरा एक्टिवा छोड़ अंदरूनी रास्तों से फरार हो गया।
विज्ञापन


कोट्स

दो युवकों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। 200 ग्राम के करीब सोना लूटने की बात सामने आई है, जिसमें तीन सोने की चेन बताई जा रही हैं। जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपी दिखाई दिए हैं। पिस्टल असली था या डम्मी उसकी जांच भी की जा रही है।

नवीन पाल सिंह लहल, एसएचओ फेज-11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें