फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गामाडा करेगा तीन स्कूल भूखंडों की ई-नीलामी, न्यूनतम 92.98 करोड़ रुपये का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गामाडा) ने मोहाली में तीन शैक्षणिक भूखंडों की ई-नीलामी का फैसला किया है। इन भूखंडों की कुल आरक्षित कीमत 92.98 करोड़ रुपये है। यह नीलामी शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और राजस्व जुटाने के उद्देश्य से की जा रही है।
विज्ञापन




ये भूखंड के-12 और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की स्थापना के लिए आरक्षित हैं। ऑनलाइन बोली प्रक्रिया 10 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे शुरू होगी और 10 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे तक चलेगी।



भूखंडों का विवरण

नीलामी के लिए सेक्टर-77 में 2.50 एकड़ का भूखंड 23.74 करोड़ रुपये की आरक्षित कीमत पर उपलब्ध है। सेक्टर-79 में 2.00 एकड़ का भूखंड 20.71 करोड़ रुपये की आरक्षित कीमत पर रखा गया है। आईटी सिटी स्थित सेक्टर-66 बीटा में 4.10 एकड़ का सबसे बड़ा भूखंड 48.53 करोड़ रुपये की आरक्षित कीमत पर नीलाम होगा।
विज्ञापन




यह ई-नीलामी “के-12 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के लिए शैक्षणिक प्लॉट आवंटन नीति-2025” के तहत दो-लिफाफा प्रणाली से होगी। इच्छुक संस्थानों को पहले तकनीकी पात्रता पूरी करनी होगी, जिसके बाद वित्तीय बोली खोली जाएगी। आवेदक पंजाब ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल के माध्यम से आवेदन और बोली लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें