फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: किशनपुरा की रहमत होम्स सोसाइटी की पार्किंग में बनी 27 दुकानें सील

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर में अवैध निर्माण को अंजाम देने वालों खिलाफ प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया, जिसके तहत एक बिल्डर द्वारा बनाई 1 नहीं, 2 नहीं, बल्कि कुल 27 दुकानों को अवैध करार देते हुए सील कर दिया। इस दौरान प्रशासन का पूरा अमले ने मिलकर बनीं दुकानों के बाहर लाल रंग वाली टेप से सील लिखकर अपने कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही निर्देश दिए कि अगर इन दुकानों को खोलने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार, गांव किशनपुरा में रहमत होम नामक सोसाइटी बनी हुई है, जिसके बिल्डर ने नीचे पार्किंग और उसके ऊपर फ्लैटों के निर्माण का नक्शा पास करवाया, परन्तु बिल्डर ने पार्किंग के लिए छोड़ी जगह पर दुकानों का निर्माण कर लिया। इसका पता चलने के बाद प्रशासन द्वारा नोटिस भेजकर अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए। दूसरी ओर, बिल्डर ने दुकानों को नहीं हटाया और प्रशासन द्वारा भेजे एक के बाद एक नोटिसों के बाद बिल्डर ने जब अवैध दुकानों को नहीं हटाया तो बुधवार बिल्डिंग ब्रान्च की टीम ने उक्त 27 दुकानों को सील कर दियाद्ध। इस दौरान अधिकारियों ने लाल रंग की टेप से दुकानों को सील करते हुए अपनी कस्टडी में ले लिया है और बिल्डर को चेतावनी दी कि अगर उसने दुकानों से सील हटाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।






रहमत होम्स सोसाइटी के निर्माणकर्ता ने नक्शे के विरूद्ध जाकर दुकानों का निर्माण कर लिया जो पूरी तरह से अवैध है। बिल्डर को नोटिस करके दुकान तोड़ने के लिए कहा गया, परन्तु नोटिसों का जवाब न देने की एवज में अब उसकी सभी 27 दुकानों को सील कर लिया है।परविंदर सिंह भट्टी, ईओ, जीरकपुर नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें