फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े सात सौ प्लॉटों के लिए पांच हजार आवेदन

Fri, 19 Aug 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
housing scheme - फोटो : demo
विज्ञापन
ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी गमाडा द्वारा निकाली गई आईटी सिटी रिहायशी प्लॉटों की स्कीम शुक्रवार संपन्न हो गई। स्कीम पूरी तरह हिट रही है। गमाडा सूत्रों से पता चला है कि 750 प्लॉटों के लिए करीब पांच हजार लोगों ने आवेदन किया है। वहीं, अब गमाडा 21 सितंबर को प्लॉटों का ड्रॉ निकालेगा। ड्रॉ की वीडियोग्राफी होगी। हालांकि गमाडा ने साफ नहीं किया है कि प्रक्रिया कहां संपन्न होगी। जानकारी के मुताबिक गमाडा ने आईटी सिटी के रिहायशी प्लॉटों की स्कीम जुलाई में लॉन्च की थी। इस दौरान तीन कैटेगरी में प्लॉट निकाले गए थे। इनमें 256, 300 व 500 वर्ग गज शामिल था। लोगों को ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा दी गई थी।
विज्ञापन


पंजाब के एनआरआई लोगों के लिए भी स्कीम ओपन थी। इसके अलावा गमाडा ने स्कीम की प्रमोशन पर भी पूरा जोर दिया था। प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से प्रोजेक्ट की ब्रांडिंग की गई थी। शहर में कई जगह होर्डिंग व बैनर लगाए गए थे। गमाडा को भी प्रोजेक्ट को लेकर उम्मीद थी। क्योंकि हाल ही में इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू हुआ है। आईटी सिटी में इंफोसिज जैसी कंपनी दस्तक दे चुकी है। यह देखते हुए गमाडा ने मौके को कैश किया है। गमाडा का दावा है कि उक्त एरिया को जल्दी ही पूरी तहर से विकसित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


जल्दी ही वेबसाइट पर होगा डॉटा
गमाडा जल्द ही इस संबंध में डॉटा वेबसाइट पर अपलोड कर देगा। उम्मीद है कि 29 अगस्त तक यह काम हो जाएगा। इसके बाद गमाडा आगे की प्रक्रिया शुरू करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें